होम / Rafale : भारतीय वायु सेना में शामिल 36वां राफेल, 59,000 करोड़ रुपए की डील कंपलीट

Rafale : भारतीय वायु सेना में शामिल 36वां राफेल, 59,000 करोड़ रुपए की डील कंपलीट

• LAST UPDATED : December 15, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Rafale) : भारतीय वायु सेना को फ्रांस से आखिरी यानी 36वां राफेल मिल गया है। वायु सेना द्वारा ट्वीट कर यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस से उड़ान भरने के बाद 36वां राफेल गुरुवार को भारत में उतर गया। उड़ान के दौरान विमान में यूएई में ईंधन भरा गया। आखिरी राफेल विमान की लैंडिंग के साथ ही देश को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी पूरी हो गई है।

जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप

भारत ने लगभग 59,000 करोड़ रुपए की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। डील के करीब चार साल बाद, 29 जुलाई, 2020 को अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत पहुंची थी।

सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गेम चेंजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तब कहा था, राफेल सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गेम चेंजर था और इसे शामिल करना दुनिया के लिए और खास तौर पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वालों के लिए एक मजबूत संदेश है।

यह भी पढ़ें : Haryana Cabinet : अब एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी को भी 2 साल की बाल देखभाल छुट्टी

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox