Categories: देश

Jaipur Kota Highway Accident : दंपति सहित 4 लोगों की मौत, खाटूश्याम दरबार से लौट रहे थे सभी

इंडिया न्यूज, Jaipur Kota Highway Accident : राजस्थान के जयपुर-कोटा हाईवे पर घाड़ इलाके में एक बड़ा हादसा हो जाने का समाचार आया है, जिसमें 4 लोगों को जिंदगी गवानी पड़ी। बता दें कि हादसा एक खड़े कंटेनर में वैन के घुसने से हुआ। सभी लोग खाटूश्याम दरबार से लौट रहे थे कि गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे टोंक जिले के घाड़ इलाके में हादसा हुआ। जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। मालूम हुआ है कि वैन में 7 लोग सवार थे। ये सभी टोंक जिले के देवली के बताए जा रहे हैं।

मां-बाप की मौत, बेटी गंभीर

जानकारी के मुताबिक जिला टोंक के देवली से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर देवड़ावास मोड़ पर यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भंयकर था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे मे देवली के श्याम नगर निवासी मनीष शर्मा (45) पुत्र बंसीलाल शर्मा, अमित शर्मा (40) पुत्र बंशीलाल शर्मा, ईशु शर्मा (40) पत्नी मनीष शर्मा और अजमेर के नसीराबाद के रामसर थाना निवासी वैन चालक रवि (26) पुत्र कैलाश की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: E-Tendering Dispute : प्रदेश में नहीं थम रहा ई-टेंडरिंग विवाद, रात भी सरपंचों ने सड़कों पर काटी

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Yamunanagar Eve teasing: सुरक्षित नहीं बेटिया! यमुनानगर में 7 नाबालिग बच्चियों के साथ हुआ कुछ ऐसा, सड़कों पर उतरी जनता

Yamunanagar Eve teasing: सुरक्षित नहीं बेटिया! यमुनानगर में 7 नाबालिग बच्चियों के साथ हुआ कुछ…

6 mins ago

CM Saini: ‘कुमारी सैलजा जैसी हालत…’, मुख्यमंत्री नायब सैनी का रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला

CM Saini: ‘कुमारी सैलजा जैसी हालत...', मुख्यमंत्री नायब सैनी का रणदीप सुरजेवाला पर जुबानी हमला…

8 mins ago

CM Nayab Tweet : किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Tweet : हरियाणा में चुनावी मौहाल काफी तेज…

9 mins ago

Railways Vacancy 2024: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 10वीं पास के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी, इतने पदों पर निकली भर्ती

Railways Vacancy 2024: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 10वीं पास के लिए रेलवे में…

38 mins ago

Haryana Assembly Polls 2024 : अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे देवीलाल परिवार से 8 सदस्य चुनाव में 

सिरसा में दो विधानसभा सीटों पर चौटाला परिवार के सामने सामने India News Haryana (इंडिया…

45 mins ago