चूरू में दम घुटने से 3 की मौत, बीकानेर में दंपति की गई जान
इंडिया न्यूज, चूरू/बीकानेर (5 Died in Rajasthan) : उत्तर भारत में जहां सर्दी अपने चरम पर है वहीं राजस्थान में सर्दी पूरा कहर बरपा रही है। ज्यादात्तर स्थानों का पारा शुन्य के आसपास बना हुआ है। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। बहुत सारे लोग सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जला रहे हैं। ऐसा ही उपाय प्रदेश के दो परिवारों के लिए जानलेवा साबित हुआ।
प्रदेश के जिले चूरू में एक परिवार ने सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई। यह घटना चूरू के रतनगढ़ में सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी जलाकर सोए परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार रात को गौरीसर गांव निवासी अमरचंद प्रजापत की पत्नी सोना देवी ( (58), बहू गायत्री देवी (36) पत्नी राजकुमार, पोती तेजस्विनी (3) और 3 महीने का पोता खुशीलाल एक कमरे में सो रहे थे।
सुबह जब उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो नहीं खुला। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर कमरे में गया तो उसकी पत्नी, पुत्रवधु और पोती की मौत हो गई थी। जबकि तीन माह का मासूम रो रहा था।
राज्य में दूसरा मामला बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र का है। यहां करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले अनिल (40) और पूर्णिमा (36) भी रात को अंगीठी जलाकर सो गए। सुबह जब देखा तो दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : Terrorist attack in Pakistan : आतंकवादी हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…
भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…