होम / Road Accident on Yamuna Expressway : नोएडा के पास दुर्घटना में 5 लोगों की अकाल मौत

Road Accident on Yamuna Expressway : नोएडा के पास दुर्घटना में 5 लोगों की अकाल मौत

• LAST UPDATED : October 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Road Accident on Yamuna Expressway, ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : Bhiwani Accident : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत, बच्ची को दिलाने जा रहा था परीक्षा

यह भी पढ़ें : Crackdown on Food Adulteration : त्योहारी सीजन में हर दुकान, डेयरी और गोदाम होगा रडार पर, मिलावटखोर नपेंगे

यह भी पढ़ें : Industry Operations Fraud : इंडस्ट्री के संचालन में परमिशन के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करवा बिचौलिए लगा रहे सरकार को चूना

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox