HTML tutorial
होम / Big Accident on Pune-Nashik Highway : कार ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

Big Accident on Pune-Nashik Highway : कार ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

• LAST UPDATED : February 14, 2023

इंडिया न्यूज, Maharashtra (Big Accident on Pune-Nashik Highway) : महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार की रात को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। बता दें कि यहां एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया जिस कारण मौके पर ही 5 महिलाओं की अकाल मौत हो गई।

वहीं 12 महिलाएं भी जो चपेट में आई हैं वही भी गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना पुणे से करीब 50 किलोमीटर दूर गांव शिरोली के पास की यह घटना है। वहीं हादसे के बाद से आरोपी फरार है, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

काम से घर लौट रही थी महिलाएं

जानकारी सामने आई है कि उक्त सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं और लगभग 11 बजे रात्रि को एक कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर आ रही थीं कि सड़क पार करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox