होम / Myanmar Army Air Strike : सेना के हवाई हमले में 50 लोगों की मौत

Myanmar Army Air Strike : सेना के हवाई हमले में 50 लोगों की मौत

• LAST UPDATED : April 11, 2023

इंडिया न्यूज, Myanmar Army Air Strike : म्यांमार की सेना के हवाई हमलों में 50 लोगों के मारे जाने की सूचना आई है। मरने वालों में 15 महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। आपको जानकारी दे दें कि सेना ने ये हवाई हमले पाजीगी इलाके में किए, क्योंकि इसे विद्रोहियों का गढ़ माना गया है। इसे सेना का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीबीसी को हमले के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि गांव में सुबह सेना का जेट आया था और आते ही इसने एक बम गिराया, जिसके बाद कई हेलिकॉप्टर से फायरिंग लगातार शुरू हो गई। लगभग 20 मिनट तक फायरिंग होती रही। इस हमले के दौरान कई लोगों की चिथड़े तक उड़ गए जिसको इकट्‌ठा करना भी मुमकिन नहीं था।

Myanmar Army Air Strike

Myanmar Army Air Strike

म्यामांर में हवाई हमले लगभग हर रोज ही हो रहे

एक रिपोर्ट के मुताबिक म्यामांर में हवाई हमले लगभग हर रोज ही हो रहे हैं। सेना अपने विरोधियों को ढूंढने के लिए चप्पा-चप्पा छान रही हैं और कोई भी इनपुट मिलने पर उन पर हमले कर रही है। इसके चलते वो आम लोगों को निशाना बना रही है। म्यामांर विटनेस की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 महीनों में वहां 135 तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह भी बता दें कि इस समय भारत, अमेरिका और जापान सहित लगभग 13 देशों की कंपनियां म्यांमार का साथ दे रही हैं।

यह भी पढ़ें : रूस में सबसे एक्टिव ज्वालामुखी में विस्फोट, कई सौ किलोमीटर तक फैली राख

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT