इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी रोलआउट को देश की पहली प्राथमिकता बताया है। 5जी के बारे में Mukesh Ambani ने कहा कि हमने 100% देशी और व्यापक 5G साल्युशन विकसित किया है जो पूरी तरह से क्लाउड नेटिव, डिजिटल मैनेज्ड और भारतीय है। हमारी तकनीक की वजह से जियो नेटवर्क को 4G से 5Gमें जल्द से जल्द अपग्रेड किया जा सकता है। मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2021 (IMC 2021) में बोल रहे थे।
Mukesh Ambani ने कहा कि सरकारी यूनिवर्सल सर्विस आब्लिगेशन फंड का इस्तेमाल, देश में मोबाइल सब्सिडी देने के लिए है। अंबानी का मानना है कि अगर देश के हाशिए पर रहने वाले लोगों को देश की डिजिटल ग्रोथ का हिस्सा बनना है तो उसे किफायती कीमतों पर सर्विस और डिवाइस मुहैया कराए जाने चाहिए।
मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को 2जी से 4जी और फिर 5जी में माइग्रेशन जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए। लाखों भारतीयों को सामाजिक-आर्थिक पिरामिड में सबसे नीचे 2जी तक सीमित रखना उन्हें डिजिटल क्रांति के लाभों से वंचित करना है। क्योंकि कोविड में हमने देखा जब सबकुछ बंद था तब इंटरनेट और मोबाइल ने ही हमें जीवित रखा। तकनीक हमारे जीवन और रोजगार के लिए सहारा बनी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2021, बुधवार से शुरू हो गया है। यह इवेंट तीन दिन यानी 10 दिसंबर तक चलेगा। मोबाइल कांग्रेस में टेलीकॉम मिनिस्टर सहित टेलीकॉम सेक्टर की कई जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।
पूरे इलाके में है हड़कंप की स्थिति India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala Girls Student…
Haryana Election 2024: 'भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा सेटिंग करने वाले ', किरण चौधरी ने कांग्रेस के काले…
Haryana Congress : एक बार फिर विवादों में घिरी कांग्रेस, रैली के दौरान जयप्रकाश ने…
* मत्स्य विभाग के सेवादार से चार्जशीट से नाम हटाने के लिए मांगी थी 1…
ओल्ड फरीदाबाद में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vipul…
Manohar Lal Khattar : खट्टर ने करनाल के लोगों से किया बड़ा वादा, पूर्व मुख्यमंत्री…