देश

6 May History : मुंबई हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब को इस दिन सुनाई गई थी मौत की सजा

India News, (इंडिया न्यूज), 6 May History, नई दिल्ली : भारत के इतिहास में 6 मई का दिन आतंक के एक खौफनाक अध्याय से जुड़ा है। जी हां, लगभग 14 वर्ष पहले ही मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को 6 मई के दिन ही फांसी की सजा सुनाई गई थी। जानिए देश दुनिया के इतिहास में छह मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा :-

  •  6 मई, 2010 को कसाब कोविशेष अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई थी क्योंकि 26 नवंबर, 2008 का वह दिन आज भी प्रत्येक देशवासी के रोंगटे खड़े कर देता है, जब देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में 10 आतंकवादियों ने घातक हमला किया था। उस दौरान सुरक्षा बलों ने 9 आतंकवादियों को तो मार गिराया था जबकि अजमल कसाब को जिंदा पकड़ लिया था। उस हमले में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए थे।
  • 6 मई 2020 पूरी दुनिया में मौत का दूसरा नाम बनी कोविड-19 महामारी से भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा को 50 हजार के नजदीक पहुंच गया और इससे जान गंवाने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ती रही।
  • 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा।
  • 1589 : महान गायक मियां तानसेन का निधन।
  • 1840 : दुनिया की पहली गोंद लगी डाक टिकट ‘पेनी ब्लैक’ का ग्रेट ब्रिटेन में इस्तेमाल हुआ।
  • 1857 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल नेटिव इंफैंटरी की 34वीं रेजिमेंट को भंग किया। रेजिमेंट के सिपाही मंगल पांडेय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
  • 1861 : मोतीलाल नेहरू का जन्म।
  • 1910 : जॉर्ज पंचम, पिता एडवर्ड सप्तम की मृत्यु के बाद ब्रिटेन के सम्राट बने।
  • 1940 : जॉन स्टेनबेक को उनके उपन्यास ‘द ग्रेप्स ऑफ रैथ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार मिला।
  • 1942 : फिलीपीन में अमेरिकी सेना की अंतिम टुकड़ी ने जापान के समक्ष समर्पण किया।
  • 1944 : गांधी जी को पुणे के आगा खां पैलेस से रिहा किया गया और यह उनके जीवन की अंतिम जेल यात्रा थी।
  • 1954 : लंदन के एक बगीचे में कई महीने तक दौड़ने का अभ्यास करने वाले मेडिकल छात्र रोजर बैनिस्टर ने एक मील की दूरी को चार मिनट के भीतर पूरा करने का रिकार्ड बनाया। उन्होंने यह दूरी तीन मिनट 59.9 सेकंड में पूरी की।
  • 1960: ब्रिटेन की महारानी की छोटी बहन राजकुमारी मार्गरेट और एंथनी आर्मस्ट्रांग जोन्स का विवाह। लंदन के वेस्टमिन्स्टर एबे में संपन्न इस विवाह समारोह को करीब दो करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर देखा।
  • 1976 : उत्तर पूर्वी इटली में भीषण भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की मौत। भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए। इनमें सबसे ताकतवर भूकंप 6.5 तीव्रता का था। भूकंप का क्षेत्र इतना व्यापक था कि इसके झटके पोलैंड तक महसूस किए गए।
  • 2010 : मुंबई पर हमला करने वाले आतंकवादियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी की सजा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें : Manipur Violence : हिंसा में अभी तक 54 लोग मारे जा चुके, कई जगह अभी भी हालात तनावपूर्ण

यह भी पढ़ें : WHO on Covid Pandemic : डब्ल्यूएचओ ने कोविड महामारी का दर्जा घटाया, यह अब आपात स्थिति नहीं

यह भी पढ़ें : Covid-19 Update : भारत के केसों में आई गिरावट, आज केवल इतने मामले

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

3 hours ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

3 hours ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

3 hours ago