Categories: देश

Firozabad Fire Incident : एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Firozabad Fire Incident) : उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद (Firozabad) में एक ही परिवार के 6 सदस्यों के जिंदा जल जाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यहां पाढ़म स्थित मुख्य बाजार में एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में भयंकर आग लग गई जिसमें 6 लोग जिंदा जल गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष तिवारी ने बताया कि आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के कई लोगों को चपेट में लिया है। जिस कारण 3 बच्चों समेत 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

दमकल की 18 गाड़ियां पहुंची आग बुझाने

वहीं आपको यह भी बता कि आग इतनी भयंकर तरीके से लगी कि उसे काबू पाने के लिए मैनपुरी, आगरा, एटा और फिरोजाबाद से अग्निशमन की 18 गाड़ियां मंगवाई गई। इसके अतिरिक्त 12 थानों की पुलिस भी बचाव कार्य में लगी थी। उन्होंने बताया कि करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया और दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Accident in UP : बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, कई जख्मी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

5 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

15 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

19 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

20 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

44 mins ago