Categories: देश

जंग जीतने तक यूक्रेन का पूरा साथ देंगे : अमेरिका

जंग जीतने तक यूक्रेन का पूरा साथ देंगे : अमेरिका

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

रूस-यूक्रेन युद्ध का 68वां दिन: रूस-यूक्रेन की जंग 24 फरवरी से शुरू हुई थी और अभी भी यह जंग थमी नहीं है। आज युद्ध 68वां दिन है मगर अभी तक युद्ध विराम के कहीं भी कोई संकेत नहीं हैं। इसी बीच यूक्रेनी सेना का दावा है कि रूस का डोनबास हमला सफल नहीं हो पाया। क्योंकि, अमेरिका ने हथियार भेजकर ताकत बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचीं और राष्ट्रपति जेलेंस्की से घंटों मुलाकात की और भरोसा दिया कि अमेरिका रूस की हार तक यूक्रेन के साथ है। बता दें कि नैंसी अमेरिका की सबसे बड़ी लीडर हैं।

रूस 9 मई को कर सकता है बड़े युद्ध की घोषणा

ज्ञात रहे कि कीव पर कब्जा करने में नाकाम रही रूस की सेना को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है जिसका बदला लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आधिकारिक तौर पर यूक्रेन के खिलाफ 9 मई को बड़े युद्ध की घोषणा कर सकते हैं।

यूक्रेन ने रूस से छीने इतने गांव

वहीं युद्ध के बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया कि उसने शनिवार को खार्किव क्षेत्र के 4 गांवों पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं रूसी सेना पूर्व में क्षेत्र के विशाल क्षेत्रों पर जल्द नियंत्रण करने की योजना में सफल नहीं हो पा रही।

यह भी पढ़ें : वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं कर सकेंगे बाध्य : शीर्ष कोर्ट

यह भी पढ़ें : भारत में आज इतने कोरोना केस आए

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू

हरियाणा एनसीबी लगातार कर रही पूरे राज्य में नशा तस्करों पर वार India News Haryana…

26 mins ago

Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में इस समय चुनाव माहौल…

46 mins ago

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

60 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

2 hours ago