HTML tutorial
होम / इक्वाडोर में भूस्खलन से 7 की मौत, कईं लोग लापता

इक्वाडोर में भूस्खलन से 7 की मौत, कईं लोग लापता

• LAST UPDATED : March 28, 2023

इंडिया न्यूज़, चिम्बोराजो (7 killed in landslide in Ecuador) : इक्वाडोर के चिम्बोराजो प्रांत साेमवार को भारी भूस्खलन हुआ अलौसी कैंटन में हुए इस भूस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कई लोग अभी भी लापता हैं।

रविवार की रात शहर में आई आपदा से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अनगिनत घर नष्ट हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद है। इस भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox