Categories: देश

इक्वाडोर में भूस्खलन से 7 की मौत, कईं लोग लापता

इंडिया न्यूज़, चिम्बोराजो (7 killed in landslide in Ecuador) : इक्वाडोर के चिम्बोराजो प्रांत साेमवार को भारी भूस्खलन हुआ अलौसी कैंटन में हुए इस भूस्खलन में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक कई लोग अभी भी लापता हैं।

रविवार की रात शहर में आई आपदा से 500 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और अनगिनत घर नष्ट हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट बंद है। इस भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और कई मकान जमींदोज़ हो गए। पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हुए हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Weather: ठंड दे रही हरियाणा में दस्तक, कब बदलेगा तापमान, जानें मौसम का अपडेट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather: हरियाणा में मौसम इस गुरुवार को पूरी तरह…

8 mins ago

Haryana Oath Ceremony: आज हरियाणा में होगा शपथ ग्रहण समारोह, जानिए कब शुरू होगा भव्य कार्येक्रम

हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद आज हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह होने…

1 hour ago

Bhupendra Hooda Congress: कांग्रेस की हार के बाद हुड्डा का ‘शक्ति प्रदर्शन’, एंटी हुड्डा विधायकों के न शामिल होने से बढ़ी सियासी हलचल

: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होना भूपेंद्र हुड्डा के लिए परेशानी का सबब…

2 hours ago

Sirsa Bribe Case : हरियाणा रोडवेज के रिश्वतखोर चालक को चार साल कैद

टेस्ट पास कराने की एवज में मांगे थे 50 हजार रुपये,स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे…

11 hours ago