होम / Chamba Teesa Road Accident : सूमो खाई में गिरी; 6 पुलिस जवानों सहित 8 की मौत

Chamba Teesa Road Accident : सूमो खाई में गिरी; 6 पुलिस जवानों सहित 8 की मौत

• LAST UPDATED : August 11, 2023

India News, इंडिया न्यूज़, Chamba Teesa Road Accident, शिमला : चंबा जिले में आज तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर तराई पुल के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत होने से समूची घाटी में शोक की लहर है। बता दें कि वाहन में कुल 11 लोग सवार कर रहे थे। इसमें 9 पुलिसकर्मी थे। 6 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बुरी तरह से जख्मी हैं। इसके अलावा एक चालक व एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार सभी पुलिस कर्मी द्वितीय आईआरबीएन सकोह (धर्मशाला) में तैनात थे। सुबह अचानक पहाड़ी से गिर रहे पत्थर सीधा जीप पर आ गिरा, जिससे वाहन बेेकाबू हो गया और सीधे नदी में लुढ़क गया। दुर्घटना को लेकर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक चुराह विधानसभा क्षेत्र डाॅ. हंसराज ने कहा कि चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसे में 6 पुलिस कर्मियों सहित 8 लोगों की मौत हुई है।

मृतकाें में ये शामिल

मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई राकेश गौड़, हैड कांस्टेबल प्रवीण टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन व अभिषेक के तौर पर हुई है, जबकि चालक की पहचान चंदू राम (39) के तौर पर हुई। स्थानीय नागरिक की पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई। शुरूआती जानकारी में 4 जवानों के घायल होने की सूचना थी, इनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। वाहन में बटालियन के 9 जवान सफर कर रहे थे। इसमें चालक व स्थानीय व्यक्ति सहित कुल 11 सवार थे।

यह भी पढ़ें : Nirmala Sitharaman : सीतारमण ने कर्ज में डूबे देशों की मदद का किया आह्वान

यह भी पढ़ें : Russia Luna 25 Mission : भारत के चंद्रयान-3 के बाद रूस ने भी लॉन्च किया अपना मून मिशन

यह भी पढ़ें : PM Speech On No-Confidence Motion : विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ, 2024 में रिकॉर्ड बहुमत से वापस आएंगे: प्रधानमंत्री

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox