होम / LPG Cylinder Blast : एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से मकान ढहा, 8 लोग घायल

LPG Cylinder Blast : एलपीजी सिलेंडर विस्फोट से मकान ढहा, 8 लोग घायल

• LAST UPDATED : April 17, 2023

इंंडिया न्यूज, New Delhi (LPG Cylinder Blast) : पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद तड़के एक मकान ढह गया जिससे आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना दी गयी।

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने 8 लोगों को बाहर निकाला। पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मकान ढह गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह मकान टैगोर गार्डन में एक मेट्रो स्तंभ के सामने था और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मकान तब ढहा, जब उससे सटे एक प्लॉट में खुदाई का काम चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अक्षत कौशल ने कहा, ‘‘पुलिस, दमकल तथा एनडीआरएफ के दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। पिछली रात से ही बचाव अभियान चल रहा है।

सरकार बचाव दलों के लगातार संपर्क में : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि सरकार बचाव दलों के लगातार संपर्क में है। के जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। प्रभु से सबकी कुशलता की कामना करता हूं।

यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Election 2023 : कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox