Yemen Charity Event Tragedy : यमन में चैरिटी इवेंट में मची भगदड़, 85 लोगों की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Yemen Charity Event Tragedy, सना : यमन की राजधानी सना में आयोजित एक कार्यक्रम में अचानक भगदड़ मच गई जिसमें सभी लोग एक-दूसरे के कुचलते हुए आगे बढ़ते गए जिस कारण 85 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना कल देर रात हुई। व्यापारियों ने वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया था। हाउथी द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए थे।

इतने लोग गंभीर रूप से घायल

दर्जनों घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। हाउथी विद्रोहियों के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल का कहना है कि सना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मृतक संख्या की जानकारी दी है और उन्होंने कहा कि कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विद्रोहियों ने उस स्कूल को तुरंत सील कर दिया, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था और पत्रकारों सहित लोगों को आने से रोक दिया गया।

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए की थी हवा में गोलीबारी, विस्फोट

चश्मदीदों अब्देल-रहमान अहमद और याहिया मोहसिन ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में हथियारबंद हाउथियों ने हवा में फायरिंग की जिससे गोली एक बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि इससे दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। सभी लोग जान बचाने के लिए एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और जांच चल रही है।

ईरानी समर्थित हाउथियों के नियंत्रण में रही है यमन की राजधानी

यमन की राजधानी ईरानी समर्थित हाउथियों के नियंत्रण में रही है, क्योंकि वे 2014 में अपने उत्तरी गढ़ से उतरे थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को उन्होंने जबरन हटा दिया था। इसने सरकार को बहाल करने की कोशिश करने के लिए 2015 में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन को हस्तक्षेप करने के लिए प्रेरित किया। संघर्ष हाल के वर्षों में सऊदी अरब और ईरान के बीच एक छद्म युद्ध में बदल गया है, जिसमें सेनानियों और नागरिकों सहित 150,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह दुनिया की सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक है।

यह भी पढ़ें : Covid Live News Updates : देश में कोरोना की गति फिर बढ़ी, आज 12,591 केस

यह भी पढ़ें : Parivartan Padyatra : खाेई विरासत को पाने में जुटी इनेलो, दावा- इस बार प्रदेश में बनेगी इनेलो की सरकार

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini : हरियाणा तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता रहेगा

हरियाणा ने मन बना लिया, कांग्रेस के झूठ और भ्रष्टाचार की दुकान नहीं चलने देंगे…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : भाजपा और कांग्रेस को बागियों के खिलाफ सख्ती से परहेज क्यों ?

भाजपा कांग्रेस के तीन दर्जन से ज्यादा बागी नेता मैदान में पूर्ण बहुमत नहीं मिलने…

3 hours ago

Supriya Shrinet : कंगना के बयान को लेकर खुद प्रधानमंत्री मोदी या पार्टी अध्यक्ष नड्डा दें स्पष्टीकरण

India News Haryana (इंडिया न्यूज) Supriya Shrinet : तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी सांसद…

3 hours ago

Mayawati taunts Rahul : आरक्षण को लेकर राहुल गांधी गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग 

अपना आरक्षण बचाना है तो कांग्रेस व बीजेपी को वोट नही देना उचाना में इनेलो-बसपा…

4 hours ago

Hathin Assembly Constituency : केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

मनोज रावत को जिताओ हथीन क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहेगी  India News Haryana…

4 hours ago

Delhi Government ने की श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Government : दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले लाखों…

5 hours ago