देश

Shimla Landslide : शिमला में भूस्खलन से मंदिर ढहा, 9 की मौत, कई लोग दबे

India News, इंडिया न्यूज़, Shimla Landslide, शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश के साथ ही सुबह के समय लैंडस्लाइड हो गया जिसमें उपनगर बालूगंज के साथ लगते शिव बावड़ी मंदिर 20 से 25 लोगों के दबे होने की जानकारी बताई जा रही है। वहीं हादसे में 9 लोगों की मारे जाने की सूचना है उधर, सोलन के ममलीग की जडोंण में भी बादल फटने से लैंडस्लाइड हो गया जिसके बाद दो घर क्षतिग्रस्त हो गए।मंडी और सिरमौर जिले में कई लोगों के जगह-जगह मलबे में दबे होने की सूचना है।

800 से ज्यादा सड़कमार्ग बंद

वहीं आपको जानकारी दे दें कि इस समय प्रदेशभर में कालका-शिमला, शिमला-धर्मशाला, चंडीगढ़-मनाली, पांवटा-शिलाई NH सहित 800 से अधिक सड़कें बंद हो चुकी हैं। इससे 2000 से ज्यादा रूटों पर बस सेवाएं ठप होने से लोगों की आवाजाही ठप है। सड़क, बिजली, पानी के बगैर यहां के लोगों के समक्ष ‘पहाड़’ जैसी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

मॉनसून सीजन में अभी तक इतने लोगों की हो चुकी है मौत

वहीं प्रदेश में चालू मानसून सीजन के दौरान अभी तक 257 लोगों की अकाल मौत हो चुकी है, जबकि 290 व्यक्ति जख्मी हुए हैं। लैंडस्लाइड व फ्लैश फ्लड की चपेट में आने के बाद 32 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। अभी तक उनके बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हो सकी। प्रदेश में अब तक अब तक 1376 घर ढह चुके हैं, जबकि 7935 घरों को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें : Internet Facility Restored : नूंह में 13 दिनों बाद बहाल हो सकी इंटरनेट सुविधा, कर्फ्यू में अब रात 8 बजे तक ढील

यह भी पढ़ें : Partition Horrors Remembrance Day : प्रदेश के सीएम आज पहुंचेंगे फतेहाबाद, राज्यस्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : HBSE : स्थगित की गई 10वीं की परीक्षाएं 16 से

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

17 mins ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

35 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

1 hour ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

4 hours ago