देश

Elephants Herd Attack in Latehar : हाथियों ने एक ही परिवार के 3 सदस्यों को कुचला

India News, (इंडिया न्यूज), Elephants Herd Attack in Latehar, रांची : झारखंड के लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने तीन साल की बच्ची सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कुचल कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब रांची से करीब 80 किमी दूर मल्हान पंचायत में एक ईंट भट्ठे के पास बनी झोपड़ी में 30 वर्षीय मजदूर फानू भुइंया अपनी 26 वर्षीय पत्नी बबीता देवी और तीन साल की बेटी के साथ सो रहा था। “हाथियों का एक झुंड ईंट भट्ठा इलाके में आधी रात के बाद दिखाई दिया और परिवार के तीनों सदस्यों को कुचलकर मार डाला। हाथियों के झुंड ने इलाके में भी कहर बरपाया। हालांकि, ईंट भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे।

आज सुबह मिले शव

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को शुक्रवार सुबह थाने लाया गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया गया। लातेहार के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रौशन कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, “पिछले कई दिनों से बालूमाथ और चंदवा वन परिक्षेत्र के बीच करीब 14 हाथियों का आना-जाना लगा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम को चकला क्षेत्र में इस झुंड को देखा गया और हमने लोगों को सतर्क कर दिया।

उन्होंने कहा कि चूंकि देर रात मजदूर सो रहे थे, इसलिए उन्हें हाथियों के झुंड का पता नहीं चला। डीएफओ ने कहा कि घटना में मारे गए लोग गढ़वा जिले के हैं और उनके परिवार के एक रिश्तेदार को तत्काल राहत के रूप में 60,000 रुपये दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Rakesh Tikait Wrestlers Protest : देर रात धरनास्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest Live Updates : एससी का धरनारत पहलवानों को झटका, समर्थन में हरियाणा की कई खापें और किसान आगे आए

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Fraud in Jind : गूगल में रेटिंग देकर रुपए कमाने का झांसा…, और इतने लाख रुपए हड़प लिए

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Fraud in Jind :जींद के मुआना गांव निवासी एक व्यक्ति…

21 mins ago

Anil Vij का विपक्ष पर तंज : कांग्रेस के मंथन में सिर्फ विष ही विष… 

किसानों को प्रणालीबद्ध तरीके से खाद मुहैया करवाया जा रहा  अंबाला से जल्द शुरू होगी…

35 mins ago

INLD के पास अब कहीं अपना अस्तित्व…, विधानसभा चुनाव में महज इतने मिले थे वोट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), INLD : हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और…

51 mins ago

Pipli Parakeet Center : पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे पिपली और…, यहां की व्यवस्थाओं को लेकर ये बोले

बोले- एक समय था जब हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे…

2 hours ago

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

3 hours ago