देश

Lok Sabha Election 2024 : हरियाणा सहित इन राज्यों में आप-कांग्रेस का गठबंधन

  • लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर चंडीगढ़ में हुई आप-कांग्रेस की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस

India News (इंडिया न्यूज), Lok Sabha Election 2024, चंडीगढ़ : दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट शेयरिंग को लेकर जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं जिनमें कांग्रेस 9 और आप 1 सीट यानि कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।

वहीं दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं जिनमें आप चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल हैं। वहीं कांग्रेस 3 सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही कांग्रेस और आप में गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में सीटों को लेकर भी शेयरिंग की घोषणा हुई।

सीटाें पर एक बार फिर नजर

  • दिल्ली (7 सीट) : कांग्रेस-3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी।
  • गुजरात (26 सीट) : कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर) पर चुनाव लड़ेगी।
  • हरियाणा (10 सीटें): कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी।
  • गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
  • चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

यह भी पढ़ें : Main Announcements of Haryana Budget : जानें प्रदेश के बजट की मुख्य घोषणाएं

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

24 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

38 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

49 mins ago

Jind Crime News : जींद में लोहा कारोबारी से मांगी दस लाख की चौथ

पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला India News…

2 hours ago