Categories: देश

Abhay Chautala Kurukshetra Visit : प्रदेश में आम वर्ग तो क्या पुलिस भी सुरक्षित नहीं : अभय चौटाला

इशिका ठाकुर, Haryana News (Abhay Chautala Kurukshetra Visit): कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) पहुंचे और वहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को हर परिस्थति में मजबूत किया जाएगा। Abhay Chautala Kurukshetra Visit

अभय चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 3 दिन पहले हरियाणा में एक पुलिस अधिकारी को खनन माफिया के द्वारा मार दिया गया था, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आम आदमी तो क्या पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। पूरे प्रदेश में माफिया अवैध तरीके से खनन का काम कर रहे हैं, खनन माफिया बेखौफ होकर खनन का काम कर रहे हैं।

Abhay Chautala Kurukshetra Visit

प्रदेश में विधायकों को भी मिल रही धमकियां (Abhay Chautala Kurukshetra Visit)

प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करें तो यहां एमएलए को भी बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जब जनता के प्रतिनिधि और पुलिस पर ही प्रदेश में बदमाश धमकी दे रहे हैं और खुलेआम उनका कत्ल कर रहे हैं तो हिसाब लगा सकते हैं कि प्रदेशवासियों की कितनी सुरक्षा रह गई है।

वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष कोई कोई मुद्दा न उठाएं। इसीलि अनिल विज ने कहा कि हमने डीएसपी के कत्ल में खनन माफिया के खिलाफ टीम गठित कर दी है यह कहने के बाद सरकार अपना पल्ला झाड़ लेती है।

प्रदेश में अपराध चरम पर

वहीं उन्होंने बोलते हुए कहा कि जहां प्रदेश में क्राइम चरम पर है, वहीं भ्रष्टाचार उससे भी ज्यादा फैला हुआ है। प्रदेश के किसी भी जिले में किसी भी व्यक्ति का काम बिना पैसों नहीं होता। चाहे वह रजिस्ट्री का काम हो या कोई अन्य सरकारी काम हो हर जगह आम आदमी को अपनी जेब से पैसा देना पड़ रहा है। सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने पर असमर्थ है ।

फतेहाबाद में 25 सितंबर को मनाई जाएगी ताऊ देवीलाल की जयंती

ताऊ देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जाएगी। साथ ही उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में सड़के टूटी हुई पड़ी है। एक सड़क से उखाड़ कर दूसरे सड़क में लगा रहे हैं और सरकार के लोग मोटा पैसा इसमें खा रहे हैं।

अगर कुरुक्षेत्र जिले की बात करें कुरुक्षेत्र में सभी सड़कें टूटी हुई पड़ी है ।यहां पर लाइट ओं के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है, अभी तक शहर में लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई। जिससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टचार को फैला रही है। Abhay Chautala Kurukshetra Visit

यह भी पढ़ें : Coronavirus Disease : भारत में आज 21411 नए मरीज

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

4 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

49 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago