देश

Accident In Deoria UP : तेज रफ्तार कार का पहिया फटा, 5 की मौत

  • उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे

India News (इंडिया न्यूज), Accident In Deoria, Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर सोमवार सुबह एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिस कारण एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत 5 लोग अकाल मौत का ग्रास बन गए, वहीं 3 लोग घायल हो गए। जैसे ही हादसा हुआ तो घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई और ट्रक चालक को पकड़ लिया। हादसे में जो लोग मारे गए हैं वे रुद्रपुर और देवरिया सदर के निवासी हैं जोकि पूजा करने के लिए बिहार के मैरवा जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर भर टोली निवासी आनंद प्रकाश मिश्र और उनके भाई चंद्र प्रकाश मिश्र के परिवार के साथ सोमवार को मैरवा बिहार के लिए निकले थे। सभी को रिश्तेदार के एक लड़के के उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा हरेराम ब्रह्म स्थान पर जाना था।

अभी कार सवार भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि कार का अगला पहिया फट हो गया जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई और सामने ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में कार सवार विमला देवी (50) पत्नी श्रीप्रकाश, गीता (45) पत्नी चंद्र प्रकाश, त्रिशूला (40) पत्नी आनंद प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार और रिपुदमन (3) पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गई, जबकि देवेश (30) पुत्र चंद्रप्रकाश, अंजना (30) पत्नी कृष्ण कुमार तिवारी निवासी परसिया अहीर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : Boat overturned in Ganga river in UP : बलिया में गंगा नदी में नाव पलटने से तीन महिलाओं की मौत

ह भी पढ़ें : Brijbhishan Sharan Singh : नार्को टेस्ट करवाने को बृजभूषण ने यह रखी शर्त

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

8 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

25 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

29 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

45 mins ago

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के…

1 hour ago