Categories: देश

Accident in Rajouri : बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, Jammu Kashmir News (Accident in Rajouri) : जम्मू संभाग में 24 घंटे में दूसरी बड़ी दुर्घटना होने का मामला सामने आया है। पुंछ में जहां कल बस के खाई में गिर जाने के कारण कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। वहीं आज राजोरी (Rajouri) में भी एक बस खाई में जा गिरी।

इसमें भी कई लोग मारे गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में घटनास्थल से अब तक 7 शव बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं। जानकारी सामने आई है कि बस जम्मू से पुंछ जा रही थी।

कल पुंछ हादसे में 12 लोगों की हुई थी मौत

एक बार फिर आपको बता दें कि कल पुंछ में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ था। पुंछ की मंडी तहसील के सीमावर्ती सावजियां के बुराड़ी नाला क्षेत्र में तेज रफ्तार ओवरलोड मिनी बस के 250 फीट की गहरी खाई में जा गिरी थी जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं 28 लोग जख्मी हो गए।

हादसे में मरने वालों में 3 स्कूली छात्र और चार महिलाएं शामिल रहीं। इस हादसे में दस अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुए। गंभीर रूप से 6 घायलों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : Big Road Mishap in Poonch : मिनी बस खाई में गिरी, 12 लोगों की जान गई

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Karnal Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने जिम ट्रेनर को मारी टक्कर, तोड़ा दम, एक माह पहले हुई थी सगाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Accident : हरियाणा के जिला करनाल में काछवा रोड…

36 mins ago

Sonipat Crime: ये कैसी प्रशासन की लापरवाही! दो साल बाद हुई ठग आरोपी की गिरफ्तारी

लगातार क्राइम और स्केम के मामले बढ़ते जा रहे हैं लेकिन प्रशासन अब भी सोया…

1 hour ago

Anil Vij: ‘कांग्रेस झूठ की फक्ट्री’, अंबेडकर मामले को लेकर गरजे अनिल विज, गब्बर की दहाड़ सुन कांपा विपक्ष

अंबेडकर मामले को लेकर संसद में हंगामा देखने को मिल रहा है। लगातार कांग्रेस के…

2 hours ago

Kulgam Encounter : 5 आतंकी ढेर, 2 जवान घायल, सेना और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान भी घायल हो गए India News Haryana (इंडिया…

2 hours ago