Categories: देश

Adampur By Elections : जानिए देश में किन राज्यों में विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

इंडिया न्यूज, New Delhi (Adampur By Elections) : देश के राज्यों में कई क्षेत्रों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई थी और आज आयोग ने 3 नवंबर को उपचुनाव कराए जाने की घोषणा कर दी है। नामांकन की तारीख 14 अक्टूबर है और 17 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की तारीख है। वहीं 6 नवंबर को सभी चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

6 राज्यों की 7 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव

Adampur By Elections

आपको पूर्ण जानकारी दे दें कि उक्त विधानसभा चुनाव जो कराए जा रहे हैं वे छह राज्यों में सात सीटों पर होंगे। महाराष्ट्र में अंधेरी पूर्व, बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, हरियाणा में आदमपुर और तेलंगाना में मुनुगोड विधानसभा सीट, उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा में धामनगर सीट में उपचुनाव होगा।

उपचुनाव की घोषणा से तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा समेत 7 राज्यों में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। हरियाणा में आदमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 47 में उपचुनाव होगा। उपचुनाव की घोषणा होते ही तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तर प्रदेश:- बता दें कि उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे अरविंद गिरि 6 सितंबर का निधन हो गया था जिसके बाद यहां सीटी खाली हो गई थी। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।

हरियाणा:- हरियाणा की आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई ने इस्तीफा दे दिया था। जिस कारण यहां भी सीट खाली हो गई थी। कुलदीप कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल गए थे।

बिहार:- बिहार की मोकामा सीट से आरजेडी के अनंत सिंह विधायक थे, लेकिन एके-47 रखने के आरोप में उनकी सदस्यता भंग कर दी गई थी। इस कारण यहां भी सीट खाली होने के चलते उपचुनाव होना है। इसके अतिरिक्त बिहार की गोपालगंज विधानसा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

ये भी पढ़ें : Adampur By Election : आदमपुर चुनाव की घोषणा, 3 नवंबर को होगा उपचुनाव

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago