Categories: देश

Adani Group in Big Trouble : अडानी ग्रुप को लेकर अलर्ट मोड पर फाइनेंशियल एजेंसियां

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Adani Group in Big Trouble) : 24 जनवरी को अडानी ग्रुप को लेकर सावर्जनिक हुई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार की दशा बदली हुई सी नजर आ रही है। इन 10 दिन में जहां अडानी ग्रुप के शेयर लगातार कमजोर हुए हैं वहीं निवेशकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

हिंडनबर्ग की 106 पेज की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में धांधली की बात कही है। इसी के चलते न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी अडानी ग्रुप को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब अडानी ग्रुप को लेकर विश्व के कई बड़े इनवेस्टर्स और फाइनेंशियल एजेंसियां अलर्ट मोड पर है।

50 प्रतिशत तक टूट चुके अडानी ग्रुप के शेयर

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में अब तक 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। वहीं स्विजरलैंड की कंपनी क्रेडिट स्विस ने अडानी के बॉन्ड को लेने से मना दिया जिसके बाद से अडानी के लिए और भी मुश्किलें खड़ी हो गई। वहीं अब मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस भी अडानी ग्रुप को लेकर अलर्ट हो गई है। मूडीज की नजर अडानी ग्रुप के फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी पर है।

इन्वेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को कहा कि वह अडानी ग्रुप के स्टॉक मूल्यों में जारी गिरावट को देखते हुए कंपनी की नगदी की स्थिति का भी आंकलन कर रही है। 3 फरवरी को मूडीज ने कहा कि जारी घटनाओं की वजह से अडानी ग्रुप की इन्वेस्टमेंट या अगले एक-दो साल में मैच्योर हो रहे कर्ज को चुकाने की उनकी क्षमता में कमी आएगी।

आरबीआई ने बैंकों से मांगा था ब्यौरा

भारतीय भारतीय रिजर्व बैंक ने भी विभिन्न घरेलू बैंकों से अडानी ग्रुप में उनके इन्वेस्टमेंट और कर्ज बारे में जानकारी देने को कहा है। केंद्रीय बैंक ने यह निर्णय अडानी गु्रप के शेयरों में जारी उठा-पटक के बाद लिया। हालांकि शुक्रवार को आरबीआई ने बिना अडानी ग्रुप का नाम लिए कहा है कि देश का बैंकिंग सिस्टम मजबूत और स्थिर है।

ये भी पढ़ें:  जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago