देश

Air Attack : इजरायल और फिलिस्तीनी हथियारबंद समूह हमास के बीच जंग छिड़ी, हमास ने 5 हजार राकेट दागे

  • अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला
  • इजराइली सेना ने भी युद्ध की स्थिति घोषित की

India News (इंडिया न्यूज), Air Attack, तेल अवीव : फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के 3 शहरों पर आज रॉकेट अटैक कर दिया है। जी हां, इजरायल और फिलिस्तीनी हथियारबंद समूह हमास के बीच जंग छिड़ चुकी है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 8 बजे राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे गए। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे हैं जिस कारण 5 लोगों की अकाल मौत हो गई है। इस हमले में ही 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है।

हमास ने ली हमले की जिम्मेदारी, मिलिट्री आपरेशन का ऐलान

हमास ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इजराइल के खिलाफ मिलिट्री आपरेशन शुरू करने का ऐलान किया है। गाजा पट्टी से इजराइल की ओर सैकड़ों रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइली सेना ने युद्ध की स्थिति घोषित कर दी है। हमास का दावा है कि ‘आपरेशन अल-अक्सा फ्लड’ शुरू होते ही उन्होंने इजराइल पर 5 हजार रॉकेट्स से हमला किया है। इजराइल सेना के एक सैनिक का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है।

हमास ने आपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया

हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने बताया कि इस आपरेशन को अल-अक्सा फ्लड नाम दिया गया है और यह येरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे। हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अश्कलोन शहर में हुए हमले के एक वीडियो में इमारत और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को जलते देखा जा सकता है। मरने वालों में 70 साल की बुजुर्ग महिला है।

हम जंग को लेकर तैयार : इजरायल सेना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रॉकेट हमलों के कारण इजरायल में कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं हैं। इजराइली सेना ने भी कहा कि वह जंग के लिए तैयार है। अपने सैनिकों के लिए उसने ‘रेडिनेस फॉर वॉर’ का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : Amit Shah on Sikkim Floods : बाढ़ प्रभावित सिक्किम को 44.8 करोड़ दिए जाने को मंजूरी

यह भी पढ़ें : Major Road Accident in Nuh : 2 ट्रकों की भिड़ंत में 4 की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

4 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

5 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

5 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

6 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago