Categories: देश

Air Crash History जानें कितनी हस्तियां अभी तक जान गवा चुकीं

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Air Crash History बिपिन रावत के बुधवार को प्लेन क्रैश ने वे सभी घटनाओं की यादें ताजा कर दीं, जिनमें कई बड़ी दिग्गजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि प्लेन कै्रश (Air Crash History) में भारतीय राजनेता वाई एस राजशेखर रेड्डी, माधव राव सिंधिया, संजय गांधी, जीएमसी बाल योगी, ओपी जिंदल, एस. मोहन कुमारमंगलम, अरुणाचल प्रदेश के चीफ मिनिस्टर दोरजी खांडू जैसे दिग्गजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

आइए बताते हैं वे कौन से प्लेन क्रैश थे Air Crash History

1. 23 नवंबर, 1963 को जम्मू कश्मीर के पुंछ में हादसा हुआ था जिसमें भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश (Air Crash History) हुआ। इस हादसे ने भारतीय वायुसेना के 6 अधिकारियों की जान ले ली थी। जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल बिक्रम सिंह और एअर वाइस मार्शल एरलिक पिंटो शामिल थे।

2. 31 मई 1973 में कांग्रेस लीडर मोहन कुमार मंगलम भी प्लेन क्रैश (Air Crash History) में अकाल मौत का ग्रास बने। वे इंडियन एयरलाइंस 440 नाम के प्लेन पर सवार थे। उनके मृत शरीर को उनके पार्कर पेन से पहचाना गया था।

Also Read: Helicopter Crash Update 11 लोगों के मिले शव

3. 23 जून, 1980 में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत भी प्लेन क्रैश में हुई थी। बता दें कि हादसा उस समय हुआ था जब वे अपना प्राइवेट प्लेन खुद उड़ा रहे थे। घटना के बाद मालूम हुआ था कि वे प्लेन से किसी खतरनाक करतब को अंजाम दे रहे थे।

4. साल 2011 के हेलिकॉप्टन क्रैश की बात करे तो उसमें अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की मौत हुई थी। उनके शव की खोजबीन के लिए कई दिन लगे थे। साल 2011 में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। उनका शव कई दिनों तक लापता रहा था।

5. 30 सितंबर, 2001 की बात की जाए तो उस तिथि को हुए मोटा गांव में प्लेन क्रैश में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता माधवराव सिंधिया की मौत भी हुई थी। वे अपने 10 सीटर निजी प्लेन में सवार थे। उसमें 4 पत्रकार भी शामिल थे।

6. 3 मार्च, 2002 में आंध्र प्रदेश में प्लेन क्रैश की घटना में लोकसभा स्पीकर तेलुगु देश पार्टी लीडर जीएमसी बाल योगी भी मारे गए थे। हादसे का कारण गलती से पायलट द्वारा प्लेन को एक तालाब के ऊपर लैंड करवाना रहा था।

7. सितंबर 2004 में केंद्रीय मंत्री और मेघालय के कम्युनिटी डेवेलपमेंट मिनिस्टर सी. संगमा की मौत की वजह भी हेलिकॉप्टर हादसा ही बनी। बता दें कि हादसा उस दौरान हुआ था जब वे पवन हंस नाम के प्लेन पर सवार होकर संगमा गुवाहाटी से शिलांग की तरफ जा रहे थे।

8. 31 मार्च, 2005 में भी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक प्लेन क्रैश हुआ था जिसमें हरियाणा के पावर मिनिस्टर ओपी जिंदल की मौत हुई थी। घटना के बाद मालूम हुआ था कि प्लेन में कुछ टेक्निकल दिक्कत आई थी।

9. 3 सितंबर, 2009 का दिन भी दुखद रहा जब आंध्र प्रदेश के पूर्व चीफ मिनिस्टर वाईएस राजशेखर रेड्डी जिस हेलिकॉप्टर में सवार थे, वह क्रैश हो गया। घटना के वक्त रेड्डी का चॉपर चित्तूर जिले में स्थित एक जंगल के ऊपर से गुजर रहा था। जानकारी दे दें कि वाईएस आर का शव 27 घंटे बाद मिल पाया था।

10. 18 अगस्त, 1945: बड़ी हस्तियों में जान गंवाने वाले पहले नेता सुभाष चंद्र बोस थे, जिनका प्लेन 18 अगस्त,1945 को क्रैश हुआ बताया गया है, लेकिन उनकी मौत को लेकर आज भी संदेह बरकरार है।

Connect With Us : Twitter Facebook 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago