इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
All Three Agricultural Laws Back आखिर लगभग एक वर्ष में किसानों की जीत हो ही गई। गुरुपूर्व के दिन केंद्र की मोदी सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह देश को संबोधित कर ऐलान किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार नेक नीयत के साथ तीनों कृषि कानून लेकर आई थी, पर यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए।
पीएम का संबोधन सुबह नौ बजे शुरू हुआ और यह कोरोना के दौर में उनका ग्याहरवां संदेश था। पीएम ने कहा, कृषि में सुधार के लिए सरकार तीनों कानून लाई थी ताकि छोटे किसानों को और ताकत मिल सके।
देश के किसान, अर्थशास्त्री और विशेषज्ञ सालों से यह मांग कर रहे थे। जब यह कानून लाए गए थे तो संसद में भी चर्चा हुई थी। देश के किसानों और संगठनों ने इसका स्वागत किया। मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पूरे सेवा भाव से जनता की सेवा के लिए ही जुटी है। इसी का नतीजा है कि देश सपनों को पूरा होते देख रहा है। पीएम ने कहा, उन्होंने किसानों की मुश्किलों को बेहद करीबी से महसूस किया है। सरकार किसानों की मौजूदा सभी परेशानियों को दूर करने के लिए वचनबद्ध है और लगातार इसमें जुटी है। पीएम ने ये भी कहा कि पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है।
पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि वह विश्व भर में सभी लोगों व देशवासियों को गुरु पर्व की बधाई देते हैं। उन्होंने कहा, यह भी सुखद है कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर अब फिर से जनता के दर्शनार्थ खुल गया है।
Read More : Flight Emergency Landing गोवा में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, नेवी ने बचाए 276 यात्री
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…