होम / Amit Shah’s Security Breach in Mumbai : अमित शाह के आसपास मंडराता रहा संदिग्ध, गिरफ्तार

Amit Shah’s Security Breach in Mumbai : अमित शाह के आसपास मंडराता रहा संदिग्ध, गिरफ्तार

• LAST UPDATED : September 8, 2022

इंडिया न्यूज, Maharashtra News (Amit Shah’s Security Breach in Mumbai ) : मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) की सुरक्षा में चूक के मामले से हड़कंप मच गया है। बता दें कि शाह का मुंबई दौरा था कि इस दौरान एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटे घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हुआ है कि पकड़े गए युवक का नाम हेमंत पवार निवासी महाराष्ट्र है। जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

Amit Shah’s Security Breach in Mumbai : हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड

यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी हेमंत ने गृह मंत्रालय के बैंड को पहना हुआ था। जिसकी सहायता से ही वह गृहमंत्री के आस-पास मंडराता रहा। मालूम यह भी हुआ है कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी नजर आया था।

BMC चुनाव सितंबर या अक्टूबर में

पूरा मामला 5 सितंबर को शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे। बीएमसी का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होने हैं जिसको लेकर अमित शाह ने नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें : Covid 19 in India Today : देश में आज इतने केस

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox