होम / Amritpal sent to Dibrugarh Jail : अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया : आईजीपी

Amritpal sent to Dibrugarh Jail : अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया : आईजीपी

• LAST UPDATED : April 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़ ), Amritpal sent to Dibrugarh Jail, चंडीगढ़ : आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल को असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी। अमृतपाल को हिरासत में लिए जाने की तस्वीर भी सामने आई है। IGP हेडक्वार्टर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि उसे अरेस्ट किया गया है। अमृतपाल पर कोर्ट से जारी NSA के तहत कार्रवाई की गई है।

18 मार्च से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था

इससे पहले खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह आज 23 अप्रैल को मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात रहे कि अमृतपाल पर देश की सुरक्षा को भंग करने के लिए एनएसए के तहत केस दर्ज था। वह गत 18 मार्च से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसके चलते पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ था।

भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने मोगा से अरेस्ट कर लिया। अमृतपाल को रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। वह यहां अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा।

23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था

अमृतपाल ने 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया। अमृतपाल के कई साथी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने देश के कई हिस्सों में दबिश दी। इसके बाद कई बार अफवाहें उड़ी की वो खुद सरेंडर कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

 

 

यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री ने सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox