देश

Amritpal Singh Arrested : भगौड़ा अमृतपाल मोगा से गिरफ्तार

  • 18 मार्च से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था
  • मोगा के रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया

India News (इंडिया न्यूज), Amritpal Singh Arrested, मोगा : खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह आज 23 अप्रैल को मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात रहे कि अमृतपाल पर देश की सुरक्षा को भंग करने के लिए एनएसए के तहत केस दर्ज था। वह गत 18 मार्च से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसके चलते पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित किया हुआ था।

भगोड़े अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह पंजाब पुलिस ने मोगा से अरेस्ट कर लिया। अमृतपाल को रोडे गांव में एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल गुरुद्वारे में प्रवचन दे रहा था। वह यहां अपने समर्थकों की भीड़ के साथ सरेंडर करना चाहता था। उसे बठिंडा एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए असम की डिब्रूगढ़ जेल ले जाया जाएगा।

36 दिन पुलिस से बचता रहा आरोपी

अमृतपाल ने 23 फरवरी को पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया। अमृतपाल के कई साथी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने देश के कई हिस्सों में दबिश दी। इसके बाद कई बार अफवाहें उड़ी की वो खुद सरेंडर कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आखिरकार पंजाब पुलिस ने सूचना के आधार पर रविवार सुबह उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री ने सूडान में भारतीयों की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Special Checking Campaign : गाड़ी चालक से 30 लाख रुपए बरामद

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर आयकर विभाग को सौंपे India News Haryana (इंडिया न्यूज), Special…

10 mins ago

Paddy Crop Residue जलाने पर किसान पर लगाया जुर्माना

किसान ने दो एकड़ में जलाए धान फसल के अवशेष India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

29 mins ago

International Kullu Dussehra Festival : इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव में 21 देश भाग लेंगे : सुंदर ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के सफल आयोजन के लिए एंबेसडर्ज मीट का आयोजन India News Haryana…

37 mins ago

Jind Crime News : कंपनी में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा देकर साढ़े पांच लाख हड़पे

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला India…

44 mins ago

Haryana Assembly Elections को लेकर 50 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा पुलिस…

1 hour ago

Faridabad: पिटबुल ने चबाया युवक का कान, 11 घंटे की सर्जरी से जोड़ा गया

India News Haryana, Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां…

2 hours ago