देश

Manmohan Singh का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ा है ‘जीवन और विरासत’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें कितनी सम्पत्ति छोड़ गए मनमोहन  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manmohan Singh : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जिन्हें उनकी सादगी और नीतिगत विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है, की चंडीगढ़ में एक संपत्ति है जो काफी चर्चित रही है। यह संपत्ति सेक्टर-11B में स्थित है। पूर्व प्रधानमंत्री ने पीएम ने चंडीगढ़ से अपना नाता कभी खत्म नहीं किया। डॉ. सिंह ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक करियर के दौरान सादगीपूर्ण जीवन शैली अपनाई। चंडीगढ़ स्थित यह संपत्ति उनके द्वारा लंबे समय से उपयोग में नहीं रही है, लेकिन उनकी पारिवारिक जड़ों से जुड़ी हुई है।
बता दें कि प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 8:06 बजे एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। नेताओं ने एम्स में पहुंचना शुरू कर दिया है।

Manmohan Singh : उनकी यह संपत्ति उनकी सादगी का प्रतीक

यह संपत्ति लगभग 4,500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है और इसका उपयोग उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया जाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संपत्ति उनकी कुल 15.77 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति का हिस्सा है। डॉ. मनमोहन सिंह ने हमेशा पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने जीवन और राजनीति का संचालन किया। उनकी यह संपत्ति उनकी सादगी का प्रतीक मानी जाती है।

डॉ. मनमोहन सिंह की विरासत

डॉ. मनमोहन सिंह का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ाव है। इस शहर में उनकी संपत्ति उनके जीवन और विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके योगदान और नेतृत्व को याद करते हुए, चंडीगढ़ के लोग उन्हें एक आदर्श नेता के रूप में देखते हैं। प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे।  डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं।

मनमोहन सिंह पर कोई कर्ज नहीं था

पूर्व प्रधानमंत्री के बेहद सादा जीवन जीना पसंद करते थे, वह काफी कम बोलते थे। उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 15 करोड़ 77 लाख रुपये की संपत्ति है, राज्यसभा में दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास दिल्ली और चंडीगढ़ में एक फ्लैट भी है। एफिडेविट के मुताबिक, मनमोहन सिंह पर कोई कर्ज नहीं था।

Manmohan Singh का पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से ऐसा रिश्ता जो हर किसी को नहीं पता

Manmohan Singh Passed Away : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की आयु में एम्स में ली अंतिम सांस 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Delhi CM Oath Live : रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें सीएम पद की ली शपथ, पीएम सहित कई हस्तियां मौजूद

प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi CM Oath…

27 mins ago

Haryana : प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 77 हजार परिवारों को जल्द मिलेगा आवास

सीएम बोले- 15 दिनों में जियो टैगिंग प्रक्रिया हो जाएगी पूरी India News Haryana (इंडिया…

2 hours ago

अगर कोई हिन्दू हज करने चला जाए, तो उसके साथ होता है कुछ ऐसा, जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

जैसा की आप सभी अच्छे से जानते हैं कि मुस्लिम समाज के लिए मक्का सबसे…

2 hours ago