होम / Antim Ardas of Parkash Singh Badal : किसानों ने अपना सच्चा हम दर्द खोया : अमित शाह

Antim Ardas of Parkash Singh Badal : किसानों ने अपना सच्चा हम दर्द खोया : अमित शाह

• LAST UPDATED : May 4, 2023
  • शिरोमणी अकाली दल के सरपरस्त और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास का आयोजन

India News (इंडिया न्यूज), Antim Ardas of Parkash Singh Badal, बादल (मुक्तसर) : शिरोमणी अकाली दल के सरपरस्त और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की अंतिम अरदास का आयोजन उनके गांव बादल में किया गया। जिमसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित दर्जनों नेताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि बादल साहब के हमारे बीच में न रहने से जो क्षति हुई है, उसे भर पाना मुश्किल है।

सिखों ने अपना सिपाही, देश ने भगत खोया है। किसानों ने अपना सच्चा हम दर्द खोया है। 70 साल के सार्वजनिक जीवन के बाद कोई चला जाए और कोई दुश्मन न हो, यह संभव नहीं। लेकिन प्रकाश सिंह बादल उसकी मिसाल हैं। सुखबीर बादल से बात हो रही थी, उन्होंने बताया हिंदू सिख एकता के लिए बदल साहब ने काम किया। बदल गांव में मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारा बदल साहब का बनाया हुआ है। आज भाईचारे का सरदार चला गया।

देश के सबसे कम उम्र के सीएम

1970 में जब प्रकाश सिंह बादल पहली बार सीएम बने तो वे देश के सबसे युवा सीएम थे। उस वक्त उनकी उम्र महज 43 साल थी।मजे की बात यह है कि साल 2012 में जब वे 5वीं बार सीएम बने तो देश के सबसे उम्रदराज सीएम बने। साल 2022 में भी वो चुनाव लड़े थे तो उस वक्त वो सबसे उम्रदराज उम्मीदवार रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक बादल को पंजाब की सत्ता में बेताज बादशाह कहा जाता था।

महज 20 वर्ष की उम्र में राजनीति में रखा था कदम

वह गुरनाम सिंह की सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बने। उन्होंने 1996 से 2008 तक अकाली दल के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्हें हमेशा पंजाब की राजनीति पसंद थी। तब देश में मोरारजी देसाई की सरकार थी और इस सरकार में उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया था। हालांकि, उन्होंने यह प्रभार केवल ढाई महीने तक ही संभाला।

यह भी पढ़ें : Terrible Accident in Chhattisgarh Raipur : नेशनल हाइवे -30 पर दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: