Categories: देश

Army jawan killed in Tamil Nadu : डीएमके पार्षद ने की सेना के जवान की हत्या

इंडिया न्यूज, कृष्णागिरी (Army jawan killed in Tamil Nadu): तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में डीएमके पार्टी के एक पार्षद ने सेना के जवान की हत्या कर दी है। पार्षद ने यह हत्या एक मामूली विवाद के बाद की। पुलिस ने बताया कि प्रभु और उनके भाई प्रभाकरण का आठ फरवरी को चिन्नास्वामी से झगड़ा हुआ था। नगरसमपट्टी पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पार्षद सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बात पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह पोचमपल्ली के वेलमपट्टी में नगर पंचायत की पानी की टंकी के पास कपड़े धोने को लेकर डीएमके पार्षद चिन्नास्वामी का लांस नायक एम. प्रभु व उनके भाई के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसी शाम को चिन्नास्वामी ने साथियों के साथ घात लगाकर प्रभु को बुरी तरह पीटा। पुलिस के अनुसार मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिटाई में 29 वर्षीय प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री को उचित कार्रवाई करनी चाहिए : सेना

लेफ्टिनेंट कर्नल एन. त्यागराजन ने ट्वीट कर कहा कि पोचमपल्ली इलाके में डीएमके के पार्षद चिन्नास्वामी ने सेना के जवान प्रभु की बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिर के बाहर लिखे भारत व मोदी विरोधी नारे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

3 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

48 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago