Categories: देश

Assembly Elections 2022 चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकेंगे

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Assembly Elections 2022
जल्द ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। फिलहाल चुनावों की तारीख निश्चित नहीं हुई, लेकिन चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की व्यय सीमा को बढ़ा दिया है। अब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 95 लाख रुपए तक व्यय कर सकते हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों के लिए व्यय की निर्धारित सिमा 28 लाख रुऔर लोकसभा चुनावों के लिए 70 लाख रुपए थी।

खर्च की बढ़ी सीमा आगामी सभी चुनावों में लागू होगी (Assembly Elections 2022)

यह जानकारी चुनाव आयोग ने केंद्रीय कानून मंत्रालय की अधिसूचना के माध्यम से दी है। वहीं लोकसभा चुनावों के लिए संशोधित खर्च की सीमा अब बड़े राज्यों के लिए 95 लाख रुपए और छोटे राज्यों के लिए 75 लाख रुपए है। जबकि पहले यह सीमा बड़े राज्यों के लिए 70 लाख और छोटे राज्यों के लिए 54 लाख रुपए थी। वहीं विधानसभा चुनावों के लिए बड़े राज्यों के उम्मीदवार अब 28 लाख रुपए के बजाए 40 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं तो छोटे राज्यों के उम्मीदवार अब 20 लाख रुपए के बजाए अधिकतम 28 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। खर्च की बढ़ी हुई यह सीमा आगामी सभी चुनावों में लागू होगी।

Also Read: Haryana Cm Pc प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला: मनोहर लाल

Also Read: Corona Cases Today देश में 1,17,100 केसों ने बढ़ाई चिंता

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

28 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

11 hours ago