दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची जा रही : आतिशी
India News (इंडिया न्यूज), Atishi Slams BJP : दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए एक बड़ी राजनीतिक साजिश रच रही है। आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि पिछले कुछ माह में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इस आशंका की ओर इशारा करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी उनकी सरकार को गिराने के लिए एक राजनीतिक साजिश है। हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाएगा, लेकिन दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी और जनादेश के खिलाफ होगा।’’
मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के किसी वरिष्ठ अधिकारी को दिल्ली में तैनात नहीं किया गया है। आतिशी ने आरोप लगाया, ‘‘विभागों में पद खाली पड़े हैं लेकिन कोई तैनाती नहीं हुई है। नौकरशाहों ने आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए मंत्रियों द्वारा बुलाई बैठकों में आना बंद कर दिया है। उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के कामकाज को लेकर गृह मंत्रालय को पत्र लिख रहे हैं।’’
यह भी पढ़ें : Live in Partner Murder Case : फरीदाबाद में लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का आरोपी बिहार से दबोचा
यह भी पढ़ें : Haryana School Bus Accident : प्रदेश के सभी स्कूली वाहनों के फ़िटनेस जांच के दिए आदेश
यह भी पढ़ें : Haryana School bus Accident : हरियाणा में भयानक हादसा, स्कूल बस पलटने से कई बच्चों की मौत
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Smack Smuggling Case : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 12.55 ग्राम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP State President Sushil Gupta : आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…
भगवान श्रीराम के पिता दशरथ ने विश्राम कर भगवान शिव की स्थापना की थी पूजा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Ramkumar Gautam : सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…