Categories: देश

kerala Lottery Onam Bumper 2022 : 25 करोड़ की निकली लॉटरी, व्यक्ति रातों-रात बना करोड़पति

इंडिया न्यूज, Kerala (kerala Lottery Onam Bumper 2022) : कहते हैं कि किस्मत जब जागती है तो छप्पर फाड़ के देती है, ऐसा ही हुआ है केरल में एक व्यक्ति के साथ। जी हां, केरल में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की किस्मत रातों-रात चमक गई।

ओणम बंपर लॉटरी (Onam Bumper Lottery) में उसकी एक करोड़ नहीं, 2 करोड़ नहीं, 5 करोड़ नहीं, बल्कि 25 करोड़ रुपए की लॉटरी लग गई जिसको देखकर व्यक्ति फूले नहीं समा रहा। तिरुवनंतपुरम के श्रीवरहम निवासी अनूप (Anoop) ने शनिवार रात को ही इस लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसके नतीजे रविवार को घोषित किए गए। टैक्स कटने के बाद व्यक्ति को 15.75 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

शेफ बनने के लिए मलेशिया जाने वाला था ऑटो ड्राइवर

जानकारी दे दें कि करोड़ों रुपए जीतने वाला व्यक्ति अनूप ऑटो रिक्शा चलाने से पहले एक होटल में शेफ था और दोबारा शेफ का काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी में था कि उसने वैसे ही 500 रुपए में लॉटरी की टिकट खरीद ली, जिस पर उसकी 25 करोड़ रुपए की लॉटरी निकल गई है।

केरल के लॉटरी इतिहास का सबसे बड़ा ईनाम

इस वर्ष का यह सबसे बड़ा बंपर है। जोकि केरल के इतिहास में सबसे बड़ा ईनाम है। जानकारी दे दें कि पहले ईनाम में 25 करोड़, दूसरे में 5 करोड़ और तीसरे में 10 लोगों को 1-1 करोड़ रुपए दिए गए है। लॉटरी के इनाम का पता चलते ही परिवार में खुशियों का माहौल देखा जा रहा है। सभी का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे करोड़पति बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Chandigarh University Viral Video Case : आश्वासन मिलने पर विद्यार्थियों का धरना समाप्त, 6 दिन रहेगा नॉन टीचिंग डे

यह भी पढ़ें : Chandigarh University में 60 नहाते छात्राओं का वीडियो वायरल, 8 लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago