देश

Babita Phogat On Sakshi Malik : साक्षी मलिक पर फिर भड़की बबीता फोगाट, जानिए यह तक बोल दिया

India News (इंडिया न्यूज़), Babita Phogat On Sakshi Malik, चंडीगढ़ : भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण और रेसलर्स विवाद में एक और नया मोड़ आ गया है जिसमें पहलवान साक्षी मलिक और बबीता फोगाट आमने-सामने हो गई हैं। इस विवाद में बबीता फोगाट ने जमकर साक्षी मलिक को जमकर फटकार लगाई।

बबीता ने साक्षी मलिक को चुनौती देते हुए यह तक कह दिया कि अगर राजनीतिक करनी है तो खुलकर मैदान में आए। बबीता ने फिर दोहराया कि परमिशन लेटर पर मेरे हस्ताक्षर नहीं हैं। बबीता का ये बयान साक्षी के उस दावे पर आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बबीता ने उन्हें धरना देने के लिए मोटिवेट किया। साथ ही कहा कि साक्षी मलिक शातिर दिमाग है।

बबीता फोगाट की अहम बातें

बबीता फोगाट ने जारी एक वीडियो में दीपेंद्र हुड्डा पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर उन्हें पहलवानों की इतनी फिक्र थी तो हरियाणा कुश्ती संघ के 10 साल तक अध्यक्ष रहते हुए उनकी आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कभी महिला पहलवानों की सुध क्यों नहीं ली। बबीता ने एक बार फिर साक्षी मलिक को कांग्रेस की कठपुतली बताया और कहा कि वह अब कांग्रेस के रंग में रंग चुकी है।

साक्षी मलिक कांग्रेस का हिस्सा बन चुकी

वहीं बबीता ने यह भी कहा कि साक्षी ने राजनीतिक लोगों की खामियां छिपाने के लिए पंचायतों व किसान संगठनों का इस्तेमाल किया और फिर उन्हीं पर सवाल उठा दिए। कई राजनीतिक दलों ने पहलवानों के कंधे पर बंदूक रखकर चलानी शुरू कर दी। धरने के दौरान भी साक्षी ने बचकानी बातें की। बबीता ने कहा कि वह कभी अपने सपने में भी खाप पंचायतों और किसानों के विरोध में नहीं जा सकतीं। अब यह जगजाहिर हो चुका है कि साक्षी मलिक कांग्रेस का हिस्सा बन चुकी हैं। साथ ही कहा कि अगर किसी भी बहन के साथ गलत हुआ है तो वह उनके साथ हमेशा खड़ी रहेंगी। जल्द दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Karnal Visit : हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें : Nitin Gadkari Haryana Visit : हरियाणा के राजमार्ग 2024 के अंत तक अमेरिका से भी अच्छे होंगे : नितिन गडकरी

यह भी पढ़ें : International Yoga Day 2023 : स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी : मनोहर लाल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि सबसे अधिक अनुशासित पार्टी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Neeru Vij : भाजपा विश्व की सबसे विशाल राजनैतिक पार्टी…

6 mins ago

Panchkula Assembly : पंजाबी समाज का भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को समर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panchkula Assembly : पंजाबी समाज की विभिन्न शाखाओं एवं संस्थाओं…

45 mins ago

Panipat Crime : पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थान पर 6 कारों से 19 लाख 63 हजार 800 रुपए कैश किया बरामद

विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर पानीपत पुलिस अलर्ट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime…

59 mins ago

Accused Arrested With Ganja : डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस हत्थे

गांव धरौदी तथा लोन के बीच कर रहा था ग्राहकों का इंतजार India News Haryana…

1 hour ago