होम / Badal-Chautala Family Relationship : इनेलो और प्रकाश सिंह बादल का रहा गहरा रिश्ता

Badal-Chautala Family Relationship : इनेलो और प्रकाश सिंह बादल का रहा गहरा रिश्ता

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Badal-Chautala Family Relationship, चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में कल देर शाम को निधन हो गया था। उनके निधन से हरियाणा-पंजाब ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। मालूम रहे कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब की सियासत के मजबूत स्तंभ रहे हैं।

पंजाब ही नहीं उनका हरियाणा की राजनीति में भी अहम रोल रहा है। इनेलो अकाली गठबंधन के चलते हरियाणा में अकाली दल का पूरा दखल रहता रहता था। इतना ही नहीं, प्रदेश की कई सीटों पर इनेलो और अकालियों ने मिलकर चुनाव लड़ा था और सरकार बनाई थी।

इनेलो की रैलियों में मंच पर अक्सर नजर आए बादल

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओमप्रकाश चौटाला ने बखूबी निभाया। हरियाणा में होने वाली इनेलो की सभी रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर नजर आते थे। यही नहीं, मंच से एक बार तो इनेलो ने यह भी ऐलान किया कि उनकी पार्टी के संदर्भ में प्रकाश सिंह बादल फैसला लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के जेल जाने के बाद बादल साहब ने चौटाला परिवार का पूरा ध्यान रखा और बड़े बुजुर्ग की तरह परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें मान-सम्मान दिया। यह बात अलग है कि एसवाईएल के मुददे पर इनेलो-अकाली दल का गठबंधन हरियाणा विधानसभा में टूट गया है।

बादल ने परिवार के मुखिया के तौर पर इनेलो परिवार का साथ निभाया

जेबीटी भर्ती मामले में जब पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और डाॅ. अजय चौटाला को सजा हुई थी तो उस समय बादल परिवार इनेलो के साथ खड़ा नजर आया। प्रकाश सिंह बादल ने परिवार के मुखिया के तौर पर चौटाला परिवार का साथ दिया था।

उल्लेखनीय है जब विचार न मिलने पर इनेलो से अलग होकर जजपा बनी। यह समय देवीलाल परिवार के लिए काफी कठिन समय था, लेकिन संकट के इस समय में प्रकाश सिंह बादल ने परिवार को एक रखने के काफी प्रयास किए थे। उनका कहना था कि परिवार का एक रहना जरूरी है।

बादल साहब किसानों के मसीहा थे : अभय चौटाला

वहीं इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बादल साहब हमारे परिवार के मुखिया थे। उनके निधन से मन काफी व्यथित है। पिछले 5 दशकों से प्रकाश सिंह बादल का हमारे परिवार से गहरा रिश्ता रहा है। वे किसानों के सच्चे मसीहा और राजनीति के पुरोधा थे उनका निधन न केवल हमारे परिवार के लिए बल्कि किसानों और समूचे देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें : Parkash Singh Badal Death : प्रदेश की कई राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

यह भी पढ़ें : Prakash Singh Badal Died: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox