होम / Banda Boat Accident Breaking News : नाव पलटने से कई लोग डूबे, 4 के शव बरामद

Banda Boat Accident Breaking News : नाव पलटने से कई लोग डूबे, 4 के शव बरामद

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh News (Bobby kataria Viral Video) :  यूपी के जिला बांदा में आज एक बड़ा नाव हादसा हो गया। मालूम हुआ है कि यहां यमुना नदी में एक नाव पलटी है जिसमें 50 लोग सवार थे। बताया गया है कि अभी तक 4 शवों को बरामद कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है, फिलहाल बचाव कार्य में लगी है।

बांदा से फतेहपुर जा रही थी नाव

मालूम हुआ है कि बांदा से फतेहपुर जा रही उक्त नाव यमुना में डूब गई। नाव में 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिसमें आधे से ज्यादा महिलाएं सवार थीं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए अपने मायके जा रही थीं कि नाव पलटने से सभी लापता हैं। फिलहाल गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War Todays Updates : रूस को खली सैनिकों की कमी, अब कैदियों का सहारा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox