Categories: देश

Bangladesh Ferry Fire नाव में आग से 36 लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, बांग्लादेश।
Bangladesh Ferry Fire दक्षिणी बांग्लादेश में शुक्रवार की एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोग अकाल मौत का ग्रास बन गए। बता दें कि अलसुबह सुगंधा नदी में एक यात्री नाव में आग लग गई जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 1000 लोग सवार थे। यह हादसा झलकोटी जिले में हुआ। जैसे ही हादसा हुआ तो इस दौरान कुछ लोग हफरा-तफरी में नदी में कूद गए, लेकिन उनको भी जान से हाथ धोना पड़ गया। फिलहाल 36 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

नाव की मोटर में आग लगने से हुआ हादसा (Bangladesh Ferry Fire)

जानकारी के अनुसार यह नाव राजधानी ढाका से बरगुना जा रही थी कि शुक्रवार तड़के 3 बजे मोटर बोट में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस दौरान यात्री सोये हुए थे। शोर-शराबे के कारण नाव में भगदड़ मच गई। कुछ यात्री तो समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है, वहीं, कुछ यात्री आग को देखकर नदी में कूद गए। कई लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं मौके पर बचाव टीम राहत कार्यों में जुट गई है।

Also Read: Mp And Up Night Curfew एमपी के बाद यूपी में भी नाइट कर्फ्यू

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

48 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago