देश

Beant singh murder case Update : उच्चतम न्यायालय ने राजोआना की मौत की सजा को बदलने से किया इनकार

  • राजोआना को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत सिंह सहित कुल 18 लोगों की हत्या का मुख्य दोषी करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई गई

India News (इंडिया न्यूज़), Beant singh murder case Update, नई दिल्ली :  उच्चतम न्यायालय ने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में की गई हत्या के जुर्म में बलवंत सिंह राजोआना को सुनाई गई मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने से बुधवार को इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ एवं न्यायमूर्ति संजय करोल की पीठ ने कहा कि सक्षम प्राधिकार दोषी की दया याचिका पर निर्णय लेगा।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने राजोआना की ओर से शीर्ष अधिवक्ता मुकुल रोहतगी तथा अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल के एम नटराज की दलीलें सुनने के बाद दो मार्च को दोषी की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक विशेष अदालत ने राजोआना को जुलाई 2007 में मौत की सजा सुनाई थी।

दरअसल राजोआना को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत सिंह सहित कुल 18 लोगों की हत्या का मुख्य दोषी करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई गई है। राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की गुहार लगाई है। इस याचिका पर आज जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ व जस्टिस संजय करोल की बेंच फैसला सुनाएगी। अब देखना यह होगा की सुप्रीम कोर्ट की यह बेंच पहले का फैसला बरकरार रखती या फिर राजोआना को कोई राहत देती है।

राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह दलील रखी

बलवंत सिंह राजोआना ने सुप्रीम कोर्ट में सजा कम करने की याचिका डालते हुए यह तर्क दिया है कि उसकी दया याचिका 2012 से लंबित है। केंद्र सरकार उसकी याचिका पर लंबे समय तक फैसला नहीं ले पाई है। वह 27 साल से जेल में है। यह उसके मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। बलवंत सिंह राजोआना ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि अगर उसकी दया याचिका पर फैसला नहीं होता है, तो विकल्प के रूप में तब तक उसे पैरोल पर छोड़ा जा सकता है।

31 अगस्त 1995 को हुई थी बेअंत सिंह की हत्या

ज्ञात रहे कि पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्या 31 अगस्त 1995 को उस समय की गई थी जब वे सचिवालय के बाहर अपनी कार में सवार होने को तैयार थे। तभी वहां एक खालिस्तानी मानव बम बनकर पहुंचा और खुद को उड़ा लिया। मुख्यमंत्री की हत्या हो चुकी थी। उनके साथ 16 और लोग भी मारे गए। आपको बता दें कि राजोआना को 1995 में पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के लिए अदालत से दोषी ठहराया गया था। बेअंत सिंह को पंजाब में अलगाववादी ताकतों पर काबू करने के लिए जाना जाता था।

राजोआना ने अदालत में ये कबूल किया था

बेअंत सिंह की हत्या को सही ठहराते हुए बलवंत सिंह राजोआना ने 1996 में कोर्ट में कहा था कि जज साहब, बेअंत सिंह खुद को मसीहा समझने लगा था और हजारों मासूमों की जान लेकर खुद को गुरु गोबिंद सिंह और राम जी की तरह मानने लगा था। इसलिए मैंने उसे खत्म करने का फैसला लिया।’ बलवंत ने आगे कहा था कि सिख दंगों में युवा सिखों की हत्या का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया। बेअंत सिंह हत्याकांड में बलवंत सिंह राजोआना को पुलिस ले 1995 में गिरफ्तार किया था। 2007 में सीबीआई की अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई। राजोआना पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302/307/120-बी के तहत दंडनीय अपराधों और विस्फोटक पदार्थ कानून की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा चलाया गया।

आम घर में जन्मा राजोआना पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ

आपको बता दें कि बलवंत सिंह राजोआना पंजाब के लुधियाना जिले के गांव राजोआना में साधारण परिवार से था। वह बतौर कॉन्सटेबल 1987 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था। बेअंत सिंह हत्याकांड से पहले तक वह बलवंत सिंह नाम के साथ जाना जाता था लेकिन जैसे ही उसका नाम बेअंत सिंह हत्याकांड में आया तो वह देश-विदेश में बलवंत सिंह राजोआना के नाम से जाना जाने लगा। बेअंत सिंह हत्याकांड के लिए बलवंत सिंह राजोआना ने पंजाब पुलिस के एक अन्य कर्मचारी दिलावर सिंह ने मानव बम बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि यदि दिलावर उस दिन बेअंत सिंह की हत्या करने से चूक जाता तो फिर यह काम राजोआना को करना था।

31 जुलाई 2007 में सुनाई गई मौत की सजा

31 जुलाई 2007 को कोर्ट ने इस चर्चित मामले में फैसला सुनाया। मास्टरमाइंड जगतारा सिंह और बलवंत सिंह राजोआना को सजा-ए-मौत दी गई जबकि तीन दोषियों गुरमीत, लखविंदर और शमशेर को उम्रकैद मिली। एक दोषी नसीब सिंह को 10 साल की जेल मिली लेकिन जगतार सिंह हवारा और बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा के खिलाफ कई सिख संगठनों ने देश व विदेश में विरोध करते हुए इसके खिलाफ मांग उठाई। जिसपर इन दोनों की मौत की सजा टलती गई। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगी की क्या बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्र कैद में तबदील किया जा सकता है या फिर नहीं।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें : Gang war in Tihar jail : दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

44 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

1 hour ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

2 hours ago