इंडिया न्यूज, श्रीनगर (Bharat Jodo Yatra Day 131): राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में अपने अंतिम पड़ाव में है। यात्रा जम्मू-कश्मीर में है और इसका आज 131वां दिन था। हालांकि आज सुबह जब यात्रा शुरू हुई तो लोगों में काफी जोश था। यात्रा का दूसरा चरण जैसे ही शुरू हुआ तो तेज बारिश और लैंड स्लाइडिंग के खतरे को ध्यान में रखते हुए इसे आज के लिए रद कर दिया गया। इस समय यात्रा यहां रामबन में है। कल गंणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। इसके बाद यह यात्रा 27 जनवरी को सुबह शुरू होगी। यात्रा 30 जनवरी को जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचकर खत्म होगी।
कांग्रेस की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कुल 3570 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तरी भारत के कई राज्यों को कवर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बैठकर उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…