Categories: देश

Bharat Jodo Yatra Day 6 : केरल पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

इंडिया न्यूज, kerala News (Bharat Jodo Yatra Day 6) : केरल में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन यानि सोमवार को लोगों की यहां भारी भीड़ उमड़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दूसरे दिन वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की।

गांधी के साथ पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले रविवार को नेमोम में पहले दिन की यात्रा की थी जिसके समापन पर राहुल गांधी ने कहा था कि केरल सभी का सम्मान करता है और खुद को कभी विभाजित नहीं होने देता और न ही नफरत फैलने देता है।

सौहार्द के साथ मिलकर काम करना यहां के लोगों का स्वभाव

राहुल गांधी ने कहा कि एकजुट रहना तथा सौहार्द के साथ मिलकर काम करना केरल के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य बात है और उन्होंने देश को यह दिखाया है।

पार्टी संगठन को मजबूत करेगी पदयात्रा

जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा पार्टी संगठन को मजबूत करेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जब अर्जुन द्रौपदी के स्वयंवर के लिए गए थे तो ध्यान मछली पर केंद्रित था। हमारे पास भी अभी एक ही लक्ष्य है भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का मार्च

बता दें कि यह मार्च कन्याकुमारी (Kanyakumari) से कश्मीर (kashmir) तक का 3,500 किलोमीटर का होगा जिसमें राहुल गांधी 150 दिनों में पूरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान 12 राज्यों को कवर किया जाएगा। 11 सितंबर को केरल पहुंचने के बाद यात्रा अगले 18 दिनों के लिए राज्य से गुजरेगी, 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी।

उन्होंने कहा, “इस खूबसूरत जगह से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। राष्ट्रीय ध्वज इस देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के धर्म और भाषा का प्रतिनिधित्व करता है। वे (भाजपा और आरएसएस) सोचते हैं कि यह ध्वज उनकी निजी संपत्ति है।” ज्ञात रहे कि कल कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थीं। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह यात्रा के दौरान किसी होटल में नहीं रुकेंगे बल्कि पूरी यात्रा को साधारण तरीके से पूरा करेंगे।

कंटेनर में रहेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में रहेंगे। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एसी भी लगे हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार कर कन्याकुमारी भेजे गए हैं।

कश्मीर में होगा मार्च का समापन

148 दिवसीय मार्च का समापन कश्मीर में होगा। पांच महीने की यात्रा 3,500 किलोमीटर की होगी और 12 से अधिक राज्यों की दूरी तय करने वाली होगी। पदयात्रा (मार्च) प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी। यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : Gyanvapi Masjid Shringar Gauri Case Update : केस सुनने लायक, ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले पर आगे भी सुनवाई जारी रहेगी : कोर्ट

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

13 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

21 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

56 mins ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

60 mins ago