होम / Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update : श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update : श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए राहुल गांधी

• LAST UPDATED : January 10, 2023

इंडिया न्यूज, Punjab (Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में 5वां दिन था जहां पूरे हरियाणा से उनकी इस यात्रा को भारी समर्थन मिला। आज सुबह यह यात्रा अंबाला शहर के कई स्थानों पर पहुंची और सुबह राहुल गांधी ने शहर की सैणी धर्मशाल में ब्रेकफास्ट किया। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में अब खत्म हो गई है। राहुल गांधी अंबाला से सीधा अमृतसर गोल्डन टेंपल पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। गोल्डन टेंपल पहुंचकर राहुल गांधी ने माथा टेका। उन्होंने यहां सिर पर पगड़ी पहन रख थी।

Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update

Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update

Bharat Jodo Yatra Punjab LIVE Update

पंजाब में ऐसा रहेगा भारत जोड़ो यात्रा का पूरा शेड्यूल

  • 11 जनवरी को यात्रा से पहले राहुल गांधी अलसुबह 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकेंगे और तदोपरांत सुबह 7 बजे सरहिंद दाना मंडी से पद यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यात्रा कुछ देर के लिए दोपहर को विराम लेगी और दोपहर 3.30 बजे मंडी-गोबिंदगढ़ खालसा स्कूल ग्राउंड से पद यात्रा आगे के लिए रवाना होगी।
  • 12 जनवरी को सुबह 6 बजे कश्मीर गार्डन, मल्हीपुर के पास से यात्रा शुरू होगी दोपहर 12 बजे समराला चौक पर विराम लेगी। 25 किलोमीटर की ये पद यात्रा बिना ठहराव के होगी।
  • 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व के चलते यात्रा का विश्राम रहेगा।
  • 14 जनवरी के दिन लाडोवाल टोल, गिल लुधियाना के पास सुबह 6 बजे भारत यात्रा शुरू की जानी है तदोपरांत दोपहर विश्राम के बाद साढ़े 3 बजे फिर जीसी रिसॉर्ट गोराया से यात्रा आगे आएगी।
  • 15 जनवरी को सुबह 6 बजे एलपीयू यूनिवर्सिटी से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। फिर कुछ विश्राम के बाद 3.30 बजे बीएमसी चौक जालंधर से दोबारा आगे बढ़ेगी।
  • 16 जनवरी की बात करें तो सुबह 6 बजे गारंव काला बकरा से पद यात्रा शुरू होगी। दोपहर विश्राम के बाद आदमपुर के गांव खरल कलां से यात्रा शुरू होगी।
  • 17 जनवरी को उक्त यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे दसूआ के झींगर खुर्द से होगी। दोपहर को अल्प विराम के बाद 3.30 बजे गोंसपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी।
  • 18 जनवरी को 7वें दिन मुकेरियां भंगाला से यात्रा शुरू होगी और हिमाचल में प्रवेश करेगी।
  • 19 जनवरी को पंजाब में यात्रा आखिरी दिन होगा। इस दौरान राहुल गांधी पठानकोट में दोपहर 12 बजे एक बड़ी रैली में अपना संबोधन रखेंगे।

यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra : अंबाला शहर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox