होम / Bharat Jodo Yatra UP : क्या यूपी में बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

Bharat Jodo Yatra UP : क्या यूपी में बदलेंगे राजनीतिक समीकरण

• LAST UPDATED : December 27, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Bharat Jodo Yatra UP): राहुल गांधी की अध्यक्षता में चल रही भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 में उत्तर प्रदेश से गुजरेगी। इस यात्रा को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं भाजपा इसको लेकर आलोचना भी कर रही है।

कांग्रेस द्वारा यूपी यात्रा के दौरान भाजपा सहित सभी दलों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दे दिया गया। इस न्योते राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा नेता इस यात्रा में शामिल हों इसका कोई चांस नजर नहीं आ रहा। दूसरी तरफ सपा और बसपा ने भी यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में कांग्रेस

कांग्रेस द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना भी था। हालांकि इस दौरान किसी भी पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया और अभी तक यह यात्रा अकेले कांग्रेस द्वारा ही आगे बढ़ाई जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने से चर्चा में राहुल गांधी

राहुल गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दिए जाने की चर्चा भी राजनीतिक गलियारों में छाई हुई है। भाजपा नेता जहां इसकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं भाजपा के ही कुछ नेता दबे सुर में राहुल गांधी की सराहना भी कर रहे हैं। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्य मंत्री महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे काबिल ए तारीफ बताया है।

 

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags: