Categories: देश

Gujarat CM oath ceremony Live Updates : भूपेंद्र पटेल आज 18वें सीएम पद की लेने जा रहे शपथ

इंडिया न्यूज, Gujarat CM oath ceremony Live Updates : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) गांधीनगर में लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जी हां, आज दोपहर 2 बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड मैदान में राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) द्वारा पटेल को 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ ही 20 कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे और अगले ही दिन अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभाल लेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा का 156 सीटों पर कब्जा

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 156 सीटों पर जीत हासिल की जोकि 1960 में राज्य के गठन के बाद किसी भी पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की सबसे बड़ी संख्या है। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार सातवीं विधानसभा चुनाव जीत हुई जोकि सबसे बड़ी जीत है।

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : एक सांसद के तौर पर नहीं, एक छोटे भाई के रूप में हुए उपस्थित : कार्तिक शर्मा

पटेल ने सितंबर 2021 में ली थी सीएम पद की शपथ

मालूम रहे कि पटेल ने 13 सितंबर, 2021 को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें पहली बार 12 सितंबर, 2021 को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था। उन्होंने मेमनगर नगर पालिका में एक सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और घाटलोडिया से विधायक के रूप में चुने गए। पटेल ने 2022 के चुनाव में एक बार फिर घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,91,000 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। भारी बहुमत पटेल के नेतृत्व में लोगों के पूर्ण विश्वास को दर्शाता है।

पटेल इन क्षेत्रों में भी रहे चुके कार्यरत

पटेल के पास अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष और 2010 से 2015 तक थलतेज वार्ड के पार्षद के रूप में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक नगरपालिका की सेवा की, 1999-2000 और 2004-2006 के दौरान स्थानीय निकाय के अध्यक्ष बने। उन्होंने 2008 और 2010 के बीच अहमदाबाद नगर निगम स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

बाद में, उन्होंने 2010 से 2015 तक थलतेज वार्ड से पार्षद के रूप में कार्य किया। इस कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अहमदाबाद की स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2015 में, उन्हें अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (अवऊअ) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 2017 में, घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से 1,17,000 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीतकर पटेल पहली बार विधान सभा (विधायक) के सदस्य बने। वहीं 15 जुलाई, 1962 को अहमदाबाद में जन्मे पटेल ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अहमदाबाद से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं। वे मेमनगर में आरएसएस द्वारा प्रबंधित पंडित दीनदयाल पुस्तकालय के सक्रिय सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें : Lord Parshuram Mahakumbh : मनोहर लाल ने खोला घोषणाओं का पिटारा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

15 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

55 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

59 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago