Categories: देश

Indore Ram Navami : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, हवन करते कई लोग बावड़ी में गिरे

इंडिया न्यूज, Madhya Pradesh (Indore Ram Navami) : इंदौर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के दिन एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। यहां मंदिर में एक बावड़ी की छत धंस गई जिस कारण 25 से अधिक लोग उसमें जा गिरा। बावड़ी की छत ढहते ही यहां हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बावड़ी की छत पर ज्यादा भीड़ हो जाने से हुआ हादसा

Indore Ram Navami

जानकारी के अनुसार जिस समय रामनवमी पर हवन किया जा रहा था, उस दौरान 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। बावड़ी की छत पर ज्यादा भार आ जाने के कारण यह ढह गई और लोग नीचे जा गिरे। जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौका स्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हो गई और रस्सियों से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान 18 लोगों को तो बाहर निकाला लिया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : Up Durga Mandir News : मंदिर में भक्त ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग रह गए हैरान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago