India News Haryana (इंडिया न्यूज),Mamta Kulkarni: mamta kulkarniवहीँ अब प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच किन्नर अखाड़े ने ममता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें अखाड़े से बाहर भी कर दिया गया है। केवल ममता ही नहीं बल्कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से बाहर किया गया है। अब किन्नर अखाड़े को नया आचार्य महामंडलेश्वर की तलाश है। इसके साथ ही ऋषि अजय दास ने कहा कि नए सिरे से अखाड़े का पुनर्गठन किया जाएगा।
POCSO Act Case : किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 12 साल कैद, 95 हजार रुपए जुर्माना
ममता कुलकर्णी काफी मशहूर कलाकार रह चुकी हैं। वहीँ ममता परदे पर सलमान खान से लेकर कई बड़े बड़े कलाकरों के साथ दिखी हैं। लेकिन ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले ही सभी मोह माया को त्यागते हुए प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संन्यास का ऐलान किया था। इस दौरान ममता ने किन्नर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी। जिसके चलते ममता ने संगम पर पिंडदान की रस्म निभाई थी और उनका राज्याभिषेक किन्नर अखाड़े में हुआ था। वहीँ महाकुंभ में संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को एक नया नाम ‘श्री यमई ममता नंद गिरि’ दिया गया। केवल इतना ही नहीं संन्यास लेने के साथ साथ चर्चाओं में रहीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त कर दिया गया था।
संन्यास लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा कि , मेरे भारत छोड़ने का कारण अध्यात्म था।1996 में, मेरा झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ और उसी दौरान मेरी मुलाकात गुरु गगन गिरि महाराज से हुई। उनके आने के बाद अध्यात्म में मेरी रुचि बढ़ी और मेरी तपस्या शुरू हुई।हालांकि, मेरा मानना है कि बॉलीवुड ने मुझे शोहरत दी। मैंने बॉलीवुड को छोड़ दिया और साल 2000 से 2012 तक तपस्या जारी रखी।