इंडिया न्यूज, Big Crime in Chhatisgarh : छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी किसी और से होने से इतना खफा हुआ कि नाराज होकर उसे ऐसा गिफ्ट दिया जिसने दूल्हे और दूल्हे के भाई की जान ले ली, जबकि कई अन्य लोग जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक जोड़े की शादी हुई थी। शादी में उन्हें कई गिफ्ट मिले थे, इन्हीं में से एक गिफ्ट जो एक युवक शादी के गिफ्ट में होम थिएटर म्यूजिक सिस्टम मिला था। दूल्हे और उसके भाई ने जब होम थिएटर का प्लग लगाया तभी विस्फोट हो गया। इससे लड़के और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जांच के दौरान पता चला कि होम थिएटर में धमाका इसलिए हुआ है क्योंकि इसके अंदर विस्फोटक लगाए हुए थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट वाला होम थिएटर लड़की के प्रेमी ने उसे गिफ्ट किया था। इस मामले में आरोपी की पहचान सरजू के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है।
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी मनीषा ने बताया कि आरोपी की पहचान सरजू की रूप में हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह प्रेमिका की शादी होने से काफी हताश था, इसलिए उसने होम थिएटर में विस्फोटक लगाकर उसे गिफ्ट दिया था। विस्फोटक इस तरह तैयार कराया था कि जैसे ही बिजली के करंट के संपर्क में आए तो उसमें बड़ा धमाका हो जाए।
यह भी पढ़ें : Johnson & Johnson Company : जॉनसन एंड जॉनसन 8.9 अरब डॉलर देने को तैयार
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…