होम / Big Crime in Morena : एक ही परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

Big Crime in Morena : एक ही परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

• LAST UPDATED : May 5, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), Big Crime in Morena, मध्यप्रदेश : जिला मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में रंजिशन एक पक्ष के कुछ लोगों ने शुक्रवार को दूसरे पक्ष के एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को घायल कर दिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस महानिरीक्षक (चंबल जोन) एस सक्सेना ने बताया कि गोली लगने के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सक्सेना ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर लेपा गांव में हुई और मारे गए तीन पुरुष और तीन महिलाएं एक ही परिवार के सदस्य थे।हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ‘‘ऐसा बताया जाता है कि मृतकों और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी।

यह भी पढ़ें : Covid-19 Live Updates : भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर हुई 33,232

यह भी पढ़ें : Rakesh Tikait Wrestlers Protest : देर रात धरनास्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत

Tags: