Categories: देश

Big Mishap in Betul Madhya Pradesh : एक झपकी ने ले ली 11 लोगों की जान

इंडिया न्यूज, Madhya Pradesh (Big Mishap in Betul Madhya Pradesh) : मध्यप्रदेश में गुरुवार देर रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें 11 लोगों के मौत का समाचार सामने आया है। हादसा जिला बैतूल के झल्लार थाने के पास हुआ। रात करीब 2.15 बजे एक टवेरा कार की बस से भिड़ंत हो गई जिस कारण हादसे में 11 मजूदरों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा गंभीर है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को अस्पताल में भिजवाया।

मरने वालों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं व दो बच्चे

हादसे के बार में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि सभी लोग अमरावती के एक गांव में बैतूल के झल्लार से 20 दिन पहले मजदूरी ही करने गए थे कि सभी लोग रात करीब 9 बजे अमरावती से झल्लार के लिए रवाना हुए थे कि देर रात नींद की झपकी आ गया और एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगमारे गए हैं। मरने वालों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं व दो बच्चे हैं।

कार को काटकर निकाले गए शव

हादसे के बाद कार की हालत इतनी खराब थी कि कार को काटकर शवों को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एसपी और डीएम ने पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 2-2 लाख

पीएम ने जताया शोक बैतूल में हुए हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा। पीएम ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सभी 11 मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि और घायलों के परिजनों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

सीएम ने भी की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

वहीं सीएम शिवराज ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए राहत राशि की घोषणा की है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 11 लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, वहीं हादसे में घायलों को 10 हजार रुसहायता राशि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Common Eligibility Test 2022 : हरियाणा के 10,78,864 अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा देंगे

ये भी पढ़ें : Adampur By Election : 76.51 फीसदी हुआ मतदान, EVM में 22 प्रत्याशियों का भाग्य कैद

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

5 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

16 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

20 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

21 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

45 mins ago